सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त उत्पादों को बालों में लगाने लग जाते हैं, लेकिन इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए कोशिश करें कि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल प्रोडक्ट्स का बालों में इस्तेमाल करें. इससे बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है. खासतौर पर अगर आप सफेद बालों की समस्या दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से मेथी अपने बालों में लगाएं.
सफेद बालों के लिए बालों में कैसे लगाएं मेथी?
मेथी और शहद
सफेद बालों की समस्याओं को कम करने के लिए मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसे अच्छे से पीसकर इसमें शहद मिक्स कर लें. इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें.
मेथी और बादाम तेल
मेथी और बादाम तेल के इस्तेमाल से भी आप सफेद बालों की परेशानी दूर कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए बादाम तेल में मेथी मिक्स करके 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें. अब इस तेल को अपने बालों में नियमित रूप से लगाएं.
यह भी पढे –
मेथी और नारियल तेल का मिश्रण बालों को काला करता है, इन 4 समस्याओं को भी करता है दूर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News