बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस में रेखा की अपनी एक अलग धाक है. रेखा पूरे चार दशकों से भी ज्यादा टाइम से अपने हुस्न और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. इस खूबसूरत अदाकारा को अमिताभ बच्चन के साथ बहुत पसंद किया जाता था. हालांकि अब दोनों पर्दे पर साथ नज़र नहीं आते.
एक ज़माना था जब इस शानदार जोड़ी ने ‘मिस्टर नटवरलाल ‘ से लेकर ‘सिलसिला ‘ तक एक से बढ़कर एक जबरदस्त मूवीज में अपने फैंस का एटंरटेनमेंट किया है. फिल्मों में इस जोड़ी के रोमांस को बहुत प्यार मिला, हालांकि अपनी एक सुपरहिट मूवी में रेखा ने अमिताभ की इज्जत के लिए अपनी जान तक को कुर्बान करने से परहेज नहीं किया था.
साल 1978 में प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी ‘मुकद्दर का सिकन्दर’ में अमिताभ और रेखा ने अपने शानदार काम से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस मूवी में रेखा ने तवायफ ‘जोरा बाई’ का किरदार निभाया था. जोरा बाई के कोठे पर ‘सिकन्दर’ यानी अमिताभ बच्चन का आना जाना था, जिसकी वजह से ‘सिकन्दर’ की इज्जत खराब हो रही थी और यही चीज उसकी बहन की शादी में अड़चन डाल रही थी. इस बात का पता जब ‘जोरा बाई’ बनीं रेखा को चलता है तो वो अमिताभ से नहीं मिलती और उनके जिद करने पर हीरा चाटकर अपनी जान को ‘सिकन्दर’ की इज्जत के लिए हंसते हंसते कुर्बान कर देती हैं.
रेखा और अमिताभ बच्चन की इस शानदार रोमांटिक मूवी को उनके फैंस बिलकुल फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. ‘मुकद्दर का सिकन्दर ‘ को आईएमडीबी ने 7.4 की शानदार रेटिंग से नवाजा है.
यह भी पढे –
जानिए कैसे कद्दू का जूस पेट की समस्या से लेकर स्किन का भी रखता है ख्याल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News