रेखा अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची।
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना।
फिर बोले बेटी… इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।
रेखा ने पूछा- कितना खर्च आएगा?
बाबा- तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता, लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
रेखा ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था, रेखा भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी, आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए, मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी।
बाबा डेरे में बेहोश।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं…पर यहां तो एक ही सब्जी है…
रेखा- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं… खाओ या न खाओ…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेना शुरू कर दिया है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News