बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद आयोजित की गई विक्ट्री परेड अब विवादों में घिरती जा रही है। इस परेड में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है।
🔴 विराट कोहली के करीबी गिरफ्तार
RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को बेंगलुरु एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मुंबई की फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
निखिल, RCB ब्रांडिंग के प्रमुख चेहरे माने जाते हैं और साल 2008 से टीम से जुड़े हुए हैं।
पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और आयोजन की असल जिम्मेदारी किसकी थी।
🎤 इवेंट कंपनी के डायरेक्टर भी गिरफ्तार
पुलिस ने DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया है।
यह कंपनी RCB की परेड की आयोजनकर्ता थी।
वहीं, कर्नाटक क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार बताए जा रहे हैं।
👩👩👧👦 विराट-अनुष्का से हैं निजी रिश्ते
निखिल की पत्नी मालविका नायक अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ स्टेडियम में नजर आती थीं।
मालविका भी बिजनेस डेवेलपमेंट में सक्रिय हैं और विराट-अनुष्का के साथ करीबी पारिवारिक संबंध रखती हैं।
👮♂️ सीएम सिद्धारमैया ने लिया बड़ा एक्शन
हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।
इसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।
अब सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:
माधवी भाभी की रियल लाइफ ‘सोनू’ बनी इंटरनेट सेंसेशन, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News