IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इतिहास रचते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह पहला मौका है जब RCB ने इतने आत्मविश्वास से फाइनल में एंट्री ली है, और अब विराट कोहली के पहले IPL खिताब का सपना भी एक बार फिर करीब आता दिख रहा है। इस शानदार सफर में विराट कोहली का योगदान सबसे अहम रहा है। हालांकि क्वालिफायर 1 में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए।
अनाया बांगर ने विराट कोहली को बताया इंस्पिरेशन
RCB के इस प्रदर्शन के बीच ट्रांसवुमन क्रिकेटर अनाया बांगर का विराट कोहली को लेकर दिया गया एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अनाया ने बताया कि वो विराट कोहली से कई बार मिल चुकी हैं और उनके साथ ट्रेनिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा,
“विराट ट्रेनिंग सेशन में बेहद फनी होते हैं, लेकिन जैसे ही उनके हाथ में बैट आता है, वो पूरी तरह फोकस्ड हो जाते हैं।”
“विराट से सीखनी है फियरलेसनेस” – अनाया
अनाया ने आगे बताया कि विराट कोहली से अगर कोई एक चीज़ उन्हें सीखनी हो, तो वो होगी “डर को हराना”। विराट ने उन्हें एक बार बताया था कि दबाव की स्थिति में सबसे बेहतर तरीका है – अपनी ताकत पर टिके रहना।
अनाया ने ये बातें उस वक्त की यादों से साझा कीं, जब वो ट्रांसिशन से पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं और अपने पिता संजय बांगर (पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच) के साथ विराट कोहली की ट्रेनिंग देखने जाती थीं।
किस IPL टीम की फैन हैं अनाया?
जब अनाया से पूछा गया कि उनकी फेवरेट IPL टीम कौन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया –
“IPL ज़्यादा नहीं देखती।”
यानि RCB के फाइनल में पहुंचने से पहले ही अनाया का बयान सिर्फ विराट कोहली की शख्सियत और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून पर केंद्रित था।
यह भी पढ़ें:
मोहिंदर कुमार की कहानी: एक खिलाड़ी, जिसकी हिम्मत आज भी कायम है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News