सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज पर ट्रोलिंग आम बात है. अक्सर किसी न किसी सितारे को इंटरनेट पर बुली और हैरेस किया जाता है. इन दिनों ट्रोलर्स के हत्थे ‘पंड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस एलिस कौशिक चढ़ गई हैं. पिछले कुछ समय से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. इसकी वजह से वह काफी परेशान हैं.
कंवर ढिल्लों ने ट्विटर पर बुली और हैरेस करने वालों के लिए एक वीडियो शेयर किया है और अपनी भड़ास निकाली है. कंवर ने कहा, “यह सोशल मीडिया पर सो कॉल्ड साइको लोगों के लिए, जो ट्रोलर्स भी कहे जाते हैं. ऐसे कुछ लफंगे परिंदे हैं जो मेरे अकाउंट पर भी आकर गंध मचाते हैं, लेकिन मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन हर कोई मेरी तरह नहीं होता है. यह लोगों को अफेक्ट करता है, जिनमें से एक मेरा प्यार भी है. एलिस पिछले कुछ महीने से ये झेल रही हैं. कुछ लोग उसकी फैमिली और मेरे बारे में पर्सनल कमेंट करके उसे हैरेस कर रहे हैं. यह अच्छी बात नहीं है. वह इससे अफेक्ट हो रही है.
कंवर ने आगे बताया कि उनके ही फैंस उनकी गर्लफ्रेंड को ट्रोल कर रहे हैं. एक्टर ने कहा, “कुछ अकाउंट्स हैं, जो दावा करते हैं कि मेरे फैंस हैं. वे मेरी फ्रेंड के बारे में गंदी बातें लिख रहे हैं. अब कुछ मेरे और मेरे भाई की प्रोफाइल पर बकवास कर रहे हैं. ये बेकार अकाउंट्स जिसके भी हैं, जो एलिस की प्रोफाइल पर बकवास लिख रहे हैं, उसे हैरेस कर रहे हैं, बकवास स्टोरी बनाकर उसे टैग कर रहे हैं, हर चीज नोट की जा रही है. हर अकाउंट की लिंक नोट की जा चुकी है. आप सब पकड़े जाओगे. आपका लोकेशन ट्रैक होगा.
आखिर में कंवर ने कहा, “अभी भी टाइम है. बंद करो ये सब. साइबर बुलिंग और हैरेसमेंट अच्छी बात नहीं है. अगर तुम लोग पकड़े गए तो बख्शा नहीं जाएगा. मैं देखूंगा कि आपको बख्शा न जाए. आप मेरे फैंस नहीं, साइको ट्रोलर्स हैं. यह एक सीरियस ओफेंस है. बंद करो ये सब.” बता दें कि ‘पंड्या स्टोर’ में कंवर और एलिस ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी शिवा और रावी का किरदार निभाते हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News