फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की खतरनाक स्कवॉड का हिस्सा रहे एक्टर अमनजोत सिंह ने ‘बिहांइड-द-सीन्स’ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फैंस ‘बेस्ट स्कवॉड’ के लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक बिजनेस मैग्नेट बलबीर सिंह (अनिल) और उनके बेटे अर्जुन सिंह (रणबीर) के जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
अमनजोत ने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक कार में ड्राइवर सीट के बगल में बैठे हैं। वहीं रणबीर अपने ‘एनिमल’ लुक में कार चलाते और अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार में फिल्म का गाना ‘दुनिया जला देंगे’ का म्यूजिक प्ले किया हुआ है।
दूसरे वीडियो में रणबीर और उनके साथ सभी लड़के फॉर्मल सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “ऑन द वे”। फिल्म में तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और सुरेश ओबेरॉय भी शामिल हैं। रणबीर को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News