मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह महान फिल्मकार-अभिनेता राज कपूर का पोता होकर गर्व महसूस करते हैं। रणबीर कपूर ने , “मुझे गर्व है कि मैं राज कपूर का पोता हूं लेकिन कपूर खानदान से होने को एक जिम्मेदारी के तौर पर लेता हूं, बोझ या दबाव के रूप में नहीं।
राज कपूर ने हमारे परिवार के लिए जो किया और उनके कारण दुनिया में हमें जो महत्व मिला, इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं यह नहीं चाहता हूं कि कल कोई ये कहे कि मैं इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में हूं क्योंकि मैं राज कपूर का पोता हूं। हां ये बात है मुझे कपूर खानदान से होने का फायदा मिला है।”
रणबीर कपूर ने कहा, वह अपने दादा राज कपूर के एक्टिंग के नहीं बल्कि उनके निर्देशन के फैन हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि वह अपने दादा राजकपूर की ‘श्री 420’, ‘आवारा’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’ और ‘प्रेम रोग’ जैसी फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत, चार बड़े महानगरों में ये रहे दाम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News