रणबीर कपूर ने खोला अपनी पहली पत्नी का राज, क्या था उस अजीब घटना का सच

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी, और दोनों का रिश्ता फैंस के लिए हमेशा खास रहेगा। आलिया से शादी करने से पहले रणबीर कपूर का अफेयर कई मशहूर एक्ट्रेसेस जैसे कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ भी रहा है। लेकिन हाल ही में रणबीर ने एक इंटरव्यू में अपनी ‘पहली पत्नी’ के बारे में एक अजीबोगरीब किस्सा शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया।

रणबीर ने साझा किया अपनी ‘पहली पत्नी’ का किस्सा

मैशेबल इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि एक बार एक लड़की उनके घर पंडित के साथ शादी करने आई थी, हालांकि यह लड़की उनसे कभी नहीं मिली थी। रणबीर ने कहा, “मैं इसे सबसे क्रेजी फैन मोमेंट नहीं कहूंगा, क्योंकि ये निगेटिव लगेगा, लेकिन जब मैं करियर के शुरुआती दिनों में था, एक लड़की ने मेरे घर पर आकर मेरे गेट से शादी कर ली थी। यह वाकया तब हुआ जब मैं घर पर नहीं था।”

क्या था पूरा मामला?

रणबीर ने बताया कि यह घटना उनके घर पर तब हुई जब वह शहर से बाहर थे। उनके घर के गेट पर टीका और फूल रखे गए थे। उस लड़की के साथ एक पंडित भी था और उसने रणबीर के गेट पर पूजा की थी। रणबीर ने कहा, “मुझे यह घटना सुनकर बहुत अजीब लगा। हालांकि, मैंने अब तक अपनी ‘पहली पत्नी’ से नहीं मिला, लेकिन अगर कभी मौका मिला तो उससे मिलना जरूर चाहूंगा।”

रणबीर कपूर का पारिवारिक जीवन

अब रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। दोनों ने 2022 में धूमधाम से शादी की थी और इसी साल नवम्बर में अपनी प्यारी बेटी ‘राहा’ का स्वागत किया। आलिया और रणबीर का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे प्यारे और मशहूर कपल्स में से एक बन चुका है।

यह भी पढ़ें:

यह 5 आयुर्वेदिक फूड्स रखेंगे आपका लिवर फिट