आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं. इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया है. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खुलासा किया है कि डेटिंग के दौरान उनके बर्थडे के मौके पर रणबीर कपूर ने उन्हें काफी यादगार तोहफे दिए थे जिनमें से एक लंदन का केक था.
हरपर बाजार को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि जब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही थी तब रणबीर उनके बॉयफ्रेंड थे और उनके बर्थडे के दौरान वे आलिया का फेवरेट केक लंदन से बुल्गारिया लेकर आए थे.
इस केक की दीवानी हैं आलिया
आलिया ने बताया कि इस गिफ्ट से वे इतनी ज्यादा खुश थीं कि उन्होंने उस केक को किसी के साथ शेयर नहीं किया. यहां तक कि उन्होंने रणबीर को भी इसे टेस्ट नहीं करने दिया. वे कहती हैं, ‘मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है वह मेरे हसबैंड से मिला है. वह उस टाइम मेरे बॉयफ्रेंड थे और हम बुल्गारिया में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. लंदन में लेटो नाम के एक कैफे से आया यह खास केक, एक मिल्क केक है, जिसकी मैं दीवानी हूं.’
‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान करीब आए आलिया-रणबीर
बता दें कि आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले साल रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वे पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली और आज एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उनकी बेटी का नाम राहा है जिसके साथ अक्सर वे टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं.
‘एनीमल’ में नजर आएंगे रणबीर
आलिया ने हाल ही में नेटफ्लिक्स एक्शन हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड डेब्यू किया है. इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. वहीं रणबीर की बात करें तो वे आखिरी बात तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दिए थे और अब संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में नजर आएंगे जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.
यह भी पढे –
कंधों में हो रहा ज्यादा दर्द…तो यह इस खतरनाक बीमारी का हो सकता है संकेत,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News