एक जगह रामकथा चल रही थी…अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई…
‘भाई पवन अरोड़ा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे
वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं वंदना भाभी चिल्लाईं,
‘अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो।
मैंने तो बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली: क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी: क्या बताऊं बहन… 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली: फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी: तब (2021) भी कोविड था, और शादी के लिए सिर्फ दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या फिर इनके दांत देखती?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टीचर बच्चों से: कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा..?
टिंकू: सर, चप्पल…!
फिर क्या टीचर ने की चप्पल से संता की ज़ोरदार कुटाई…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टिंकू (डॉक्टर से): डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं, तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर: तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
टिंकू: कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News