रंभा ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. पर क्या आप जानते हैं कि साल 2008 में भोजपुरी एक्ट्रेस रंभा (Rambha) से जुड़ी एक ऐसी खबर खूब सुर्खियों में छाई थी जिसे सुन यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे.
ये किस्सा है सुसाइड की अफवाह का…साल 2008 में जब रंभा को सेट से बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था तो उसके बाद मीडिया में कई अफवाहें उड़ीं थी कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है.
रंभा से जुड़ी इन सुसाइड की खबरों में कितनी सच्चाई है ये आज हम आपको इस खबर के जरिए रूबरू करवाने जा रहे हैं. रंभा ने डीएनए से हुई बातचीत में सुसाइड की खबरों पर से खुद पर्दा उठाया था और इस खबर को बेबुनियाद बताया था. रंभा ने इस बात की सच्चाई बताते हुए कहा था कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश नहीं की थी.
रंभा ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई थी कि उनके घर में लक्ष्मी पूजा थी जिसके चलते उन्होंने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा था. अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए जाना था. ऐसे में वह हल्का सा नाश्ता करते हुए शूटिंग के लिए निकल पड़ीं लेकिन इस बीच इनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गईं. जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था. लेकिन उनकी इस खबर को मीडिया में इस तरह से पेश किया गया कि लोगों को लगने लगा कि उन्होंने सुसाइड की है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News