साउथ के दिग्गज अभिनेता राम चरण ने फॉर्म्युला ई कार रेसिंग में हिस्सा लिया. इसके लिए राम चरण हैदराबाद पहुंचे जहां कई और हस्तियां नजर आईं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी नजर आए. वहीं, महिंद्रा रेसिंग टीम के प्रमुख और कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भी इवेंट में शिरकत की.
इवेंट के दौरान राम चरण और आनंद महिंद्रा की छोटी-सी मुलाकात भी हुई, जिसमें कारोबारी ने दुनियाभर में मशहूर हो चुके नाटू नाटू गाने का हुकस्टेप सिखाने के लिए राम चरण से कहा.
आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो ट्विटर पर साझा किया. साथ ही, राम चरण को हुकस्टेप सिखाने के लिए धन्यवाद भी कहा. इसके अलावा उम्मीद जताई कि आरआरआर की टीम ऑस्कर धमाल मचाए और भारत का नाम रोशन करे. आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर राम चरण ने भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘आनंद महिंद्रा जी, आपने मुझसे भी ज्यादा तेजी से स्टेप्स किए. यह मुलाकात काफी रोचक रही.
बता दें कि राम चरण ने हैदराबाद फॉर्म्युला ई रेसिंग इवेंट का अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया. साथ ही, इवेंट के कई फोटो भी पोस्ट किए. एक फोटो में वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए. राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘बेहद शानदार रेस थी. फॉर्म्युला ई में महिंद्रा रेसिंग काफी रोमांचित करने वाली थी. वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिलकर काफी अच्छा लगा.
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News