‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. शादी, धोखा, पुलिस केस और धोखा, राखी की जिंदगी में कई ड्रामे चल रहे हैं. हाल ही में, राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी. अब एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल पहले से ही शादीशुदा हैं. अब उनके भाई राकेश सावंत ने भी इस पर बयान दिया है.
राखी सावंत के भाई ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि एक्ट्रेस जो कुछ भी कह रही हैं, वो सच है. राखी कोई ड्रामा नहीं कर रही हैं. राकेश ने कहा, “राखी के लिए बहुत टफ है. जो आज उसे पता चला है कि आदिल पहले से ही शादीशुदा था. उसने कितनी लड़कियों को बर्बाद किया है. राखी को कई सारी लड़कियों के फोन आए.
राकेश सावंत ने आगे कहा, “उसके ऊपर जितने केसेज़ हैं, सब बाहर आ रहे हैं. उसे को जो आज पता चला है, उसे आदिल से लड़ने की और हिम्मत मिली है. अब वह दिल खोलकर लड़ेंगी और मीडिया व लोगों को भी पता चल गया कि राखी ड्रामा क्वीन नहीं है. चीटर निकला आदिल और चोर निकला. ये जो केसेस निकला, उसने राखी को बुरी तरह मारा है, रिपोर्ट देखा है सभी ने, राखी ने हिम्मत करके ये सब किया है.
राखी सावंत ने आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाकर उसे अरेस्ट करवा दिया है. बीते दिन मुंबई पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया था. राखी ने खुलासा किया था कि आदिल उन्हें मारने की कोशिश कर रहा था. आज उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News