टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आदिल के खिलाफ राखी ने धोखे देने और पैसा हड़पने को लेकर FIR दर्ज करवाई थी. इस बीच राखी के भाई राकेश सावंत ने आदिल को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं. राकेश सावंत का कहना है कि, राखी इश शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थीं.
राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने मीडिया से बातचीत में आदिल की पोल खोलकर रख दी है. राकेश का कहना है कि, आदिल उनकी बहन राखी के साथ मारपीट करता था. यहां तक कि, आदिल ने राखी पर ग्लास तक फेंककर मारा था. राकेश सावंत ने मीडिया को बताया कि, आदिल, राखी को टॉर्चर करता था और मारपीट करते हुए वीडियो बनाता था, ताकि लोगों को दिखा सके कि, देखो ये हीरोइन है इसे मैं कैसे रखता हूं.”
राकेश सावंत यह भी बताया कि, उन सभी वीडियो और मारपीट के सबूतों के दम पर ही पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया है. उसने मेरी बहन को बहुत टॉर्चर किया है. राखी ने आदिल को बहुत सपोर्ट किया, 7 महीनों तक उससे शादी को छिपाया, उसके पुराने रिश्तों को भुलाकार भी उसे स्वीकार किया तब भी उसने मेरी बहन को सिर्फ इस्तेमाल ही किया.
इतना ही नहीं राखी के भाई ने आदिल पर इस रिश्ते को लव जेहाद एंगल देने के भी आरोप लगाए हैं. इससे पहले राकेश सावंत ने पुलिस स्टेशन के सामने बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सिर मुंडवाया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News