राखी सावंत पिछले काफी समय से खबरों में छाई हुई हैं. उन्हें लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता ही रहता है. उन्होंने बीते दिनों अपने ही पति यानी आदिल खान दुर्रानी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और वो पूरी कोशिश कर रही हैं कि आदिल को उसके कर्मों की सजा मिले. हाल ही में राखी सावंत को कोर्ट के बाहर देखा गया और वो काफी खुश भी नजर आ रही थीं.
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं. इस वीडियो में लोग उनसे पूछते हैं कि केस में आगे क्या हुआ है तो वो कहती हैं कि Argument हुआ है. मैं हमेशा फिल्मों में देखती थी कोर्ट कचहरी, आज मैं रियल देख रही हूं. दिल करत है कि मैं उठ कर अपना केस खुद लड़ूं. मैं आज सोच रही थी कोर्ट में कि मैंने लॉ क्यो नहीं किया. गॉड ने जो मुझे आवाज दी है, जैसे आप लड़ते हो. तो मुझे ऐसा महसूस होता है कि जैसे आप केस लड़ते हो ना अंदर कि मैं लड़ रही हूं.
राखी ने इस वीडियो में आगे यह भी बताया कि पुलिस उन्हें मैसूर लेकर जाएगी और फिर उन्हें वापस आर्थर रोड जेल भी लेकर जाएगी. इसपर, वकील भी कहती हैं कि यह एक प्रक्रिया है जो स्टेप बाई स्टेप होगा. राखी ने कहा कि उन्हें यहां की पुलिस कस्टडी तो चाहिए ही चाहिए और उसी का वो इंतजार कर रही हैं. आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट समेत कई आरोप लगवाकर जेल भिजवा दिया है. उनका कहना है कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News