राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में राखी सावंत सलमान खान को मिली ‘जान से मारने की धमकी’ पर रिएक्ट करती दिख रही हैं. ऐसे में राखी सावंत ने कहा कि ‘सलमान खान लेजेंड हैं किसी को भी उनके बारे में ऐसी बीमार सोच नहीं रखनी चाहिए.’
सलमान खान के खिलाफ बात करने वालों को करारा जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा- ‘मैं कहती हूं कि सलमान खान एक नेक इंसान हैं. गरीबों का दाता है, वह एक लेजेंड हैं. सलमान भाई के लिए दुआ करो. वो तो लोगों के लिए इतना करते हैं. जानते हो वो कितने अमीर हैं, अंबानी से भी ज्यादा. सलमान भाई के दुश्मनों की आंख फूट जाए. उनकी याददाश्त खत्म हो जाए.
राखी ने आगे आगे कहा- ‘मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं जो सलमान भाई के खिलाफ इंटरव्यू दे रहे हैं कि क्या बिगाड़ा है उन्होंने तुम्हारा.क्यों मेरे भाई के पीछे हाथ धोकर नहा धो कर पड़ गए हो? वह बहुत नेक हैं उनका प्लीज पीछा छोड़ दो. भाई इतने अमीर हैं, फिर भी वह वन बीएचके में रहते हैं. लोगों के लिए इतना करते हैं.
बता दें, सलमान खान के घर की सिक्योरिटी इस वक्त टाइट है. हफ्ता भर पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. एबीपी न्यूज चैनल पर जेल से दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान के लिए कापी कुछ कहा था. लॉरेंस ने कहा था कि ‘सलमान बिश्नोई समाज माफी मांगो.’ इसी के साथ ही लॉरेंस ने सलमान खान को साफ-साफ धमकी दी थी.
यह भी पढे –
टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ को ‘वल्गर’ कहे जाने पर भड़कीं ‘अंगूरी भाभी’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News