एक्ट्रेस राखी सावंत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां को खोया है और अब एक्ट्रेस के अनुसार उनके पति ने भी उन्हें धोखा दे दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पति राखी पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं और इस बीच राखी सावंत के भाई राकेश सावंत का भी बयान सामने आया है और वो भी आदिल खान दुर्रानी पर सनसनीखेज आरोप लगाते नजर आ रहे हैं.
राखी सावंत के भाई का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में राखी के भाई राकेश कहते नजर आ रहे हैं कि आदिल राखी को मारा करते थे. जिस दिन मां का देहांत हुआ उस दिन भी आदिल ने राखी को मारा. परिवार के लोगों ने आदिल को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने बदतमीजी करते हुए कहा कि वो उनका आपसी मामला है. राखी के परिवार वालों ने उसका मेडिकल चेकअप कराया और उसके शरीर के दाग काफी दर्दनाक हैं. राकेश आगे कहते हैं कि मैंने तो उस दिन भी बात की थी, जिस दिन आदिल ने पहली बार हाथ उठाया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें,राखी सावंत की शिकायत के बाद मंगलवार को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच शुरू करते हुए आदिल से पूछताछ कर रही है. इस दौरान राखी सावंत ने बताया है-‘पुलिस की हिरासत में जाने से पहले आदिल खान मेरे घर पर सुबह मुझे मारने आया था, इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस स्टेशन कॉल किया. आदिल के साथ मेरा कोई पैचअप नहीं हुआ है. इंसान धमकियां देता है और कहता है कि मैंने उसकी मीडिया में बदनामी कर दी.’
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News