पति आदिल खान दुर्रानी की बेवफाई के बाद ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने दुबई में अपनी एकेडमी खोली थी और अब वह नए घर और कार की मालकिन भी बन गई हैं. हाल ही में, दुबई से लौटीं राखी ने इस बारे में बताया, साथ ही पति को यादकर रोने भी लगीं.
राखी सावंत पिछले कुछ समय से दुबई में थीं. पिछले महीने ही वह अपनी एकेडमी लॉन्च करने के लिए दुबई गई थीं. डांस और एक्टिंग एकेडमी को लॉन्च करने के बाद 6 मार्च 2023 को वह भारत लौट आईं. वह जिम वियर में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा, “एकेडमी स्टार्ट हुई.
अपने घर और नई कार की जानकारी देने के बाद राखी सावंत इमोशनल हो जाती हैं. वह उसी जगह खड़ी थीं, जहां उन्होंने आदिल खान पर गुलाब के फूलों की बारिश की थी. उन्हें पति के साथ ये रोमांटिक पल याद आ जाता है और वह रोने लगती हैं. राखी कहती हैं, “यह वही जगह है, जब आदिल के सिर पर मैंने फूल डाले थे.
राखी सावंत के पति आदिल खान इन दिनों मैसूर स्थित जेल में हैं. आदिल पर धोखाधड़ी, मारपीट और रेप का आरोप लगा है. राखी ने खुलासा किया था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे थे. वह कई महिलाओं को इसी तरह धोखा दे चुके हैं. मई 2022 में राखी ने आदिल से निकाह किया था. आदिल की सच्चाई सामने आने के बावजूद राखी उन्हें तलाक नहीं देंगी.
यह भी पढे –
धमनियों की गंदगी को क्लीन कर देगा लहसुन में मिला यह जूस,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News