भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक राकेश मिश्रा का गाना नचनिया के प्यार में रिलीज हो गया है। गाना नचनिया के प्यार में, राकेश मिश्रा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।गाने में पत्नी की वेदना को दिखाया गया है, जिसका पति घर से बाहर रात रात भर नाच देखने जाता है। गाने के म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं।
राकेश मिश्रा ने बताया कि गाना नचनिया के प्यार में यथार्थ से जुड़ा हुआ एक बेहतरीन और सुंदर गाना है। कहीं ना कहीं इस गाने का जुड़ाव समाज और परिवार से है जिससे लोग कनेक्ट कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह एक से बढ़कर एक गाने लेकर आने वाले दिनों में दर्शकों के सामने होंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने इस गाने के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा है और वादा किया है कि आने वाले दिनों में इससे भी बढ़कर एक से एक गाना लेकर आयेंगे। उन्होंने बताया कि यह गाना सबों के लिए है। सब लोग इसको एंजॉय कर सकते हैं।
नचनिया के प्यार में के गीतकार सत्यवीर सिंह है और संगीतकार छोटू रावत है। इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ निकिता भारद्वाज नजर आई है। निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं और कॉन्सेप्ट संग्राम सिंह का है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News