राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि विकास के लिए किए गए उनके कार्य सदा याद रखे जाएंगे।
जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
राज्यपाल मिश्र ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मिश्र ने कहा, ”जोशी संसदीय परंपराओं और मूल्यों में आस्था रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। सार्वजनिक जीवन में आम जन के विकास के लिए किए गए उनके कार्य सदा याद किए जाएंगे।”
मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”लोकसभा के पूर्व स्पीकर और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News