बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज हो गया है।
राजकुमार संतोषी लंबे अरसे के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं।गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने किया है।
संगीत एआर रहमान का है।इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
फिल्म के टीजर में साल 1947 से 1948 के बीच नाथूराम गोड़से और महात्मा गांधी के बीच वैचारिक युद्ध को दिखाया गया है।
‘गांधी गोड़से एक युद्ध’ के टीजर के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारों की एक शानदार झलक पेश की है।महात्मा गांधी का रोल दीपक अंतानी निभा रहे हैं, जबकि चिन्मय मांडलेकर नाथूराम गोडसे के किरदार में नजर आएंगे। असगर वजाहत ने फिल्म की कहानी लिखी है, जिस पर स्क्रीनप्ले संतोषी ने तैयार है।यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News