राहुल कब्रिस्तान से गुजर रहा था। उसने एक आदमी को कब्र पर
बैठे देखा। उसने कब्र पर बैठे व्यक्ति से पूछा, ‘तुम्हें यहां पर डर नहीं
लगता?‘
कब्र पर बैठा व्यक्ति बोला, डरने की क्या बात है। अंदर गर्मी लग रही थी
इसलिए बाहर आ गया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
दिल्ली के सेठ जी के इकलौते बेटे को बहुत तेज रफ्तार से कार चलाने की
आदत थी। एक बार वह अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने आगरा
जाने लगा, तो सेठ जी से बोला- पिताजी, मेरी सलामती के लिए दुआ
कीजिएगा।
‘हां बेटा, लेकिन इस बात का ध्यान रखना कि मेरी दुआ की स्पीड 45
किमी. प्रति घंटे से ज्यादा की नहीं है।‘ सेठ जी बोले।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
थानेदार (देहाती से) – क्या तुम्हारे गांव में आग लग गई थी?
देहाती (थानेदार से) – जी हां, हजूर सारा गांव जल कर राख हो गया था।
थानेदार (देहाती से) – कुछ बचा भी?
देहाती (थानेदार से) – बस आग बुझाने वाली गाड़ी क्योंकि वह देर से आई
थी।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News