नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट तथा सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधियों पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड के बीच गांधी सुबह राजघाट गये और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधियों पर पुष्प अर्पित किये। गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन दिनों दिल्ली में हैं और यात्रा तीन दिसंबर तक स्थगित की गई है।
गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की समाधि शांति वन, लाल बहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट, इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल, चौधरी चरण सिंह की समाधि किसान घाट, राजीव गांधी की समाधि वीरभूमि तथा अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल पर पुष्पांजलि दी और नमन किया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े; तेलुगु फिल्म अभिनेता चलपथी का निधन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News