इंदौर (एजेंसी/वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में आज सुबह छठवें दिन इंदौर से बरौली गांव की ओर रवाना हुयी। उनके साथ दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता भी हैं श्री गांधी ने इंदौर में रात्रिविश्राम के बाद सुबह यहां बड़ा गणपति चौराहे से पदयात्रा प्रारंभ की।
यात्रा का पूर्वान्ह का पड़ाव उज्जैन मार्ग पर बरौली गांव निर्धारित है पदयात्रा सुबह दस बजे के पूर्व बरौली पहुंच गयी श्री गांधी दिन में एक बजे बरौली गांव में ही प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे पदयात्रा में इंदौर के राऊ क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी उनके साथ लगातार दिखायी दिए। श्री गांधी ने आज साइकल की सवारी का आनंद भी लिया।
उनका इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ है श्री गांधी अब उज्जैन और आगरमालवा जिला होते हुए चार दिसंबर तक राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में छठवां दिन है और कन्याकुमारी से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा दिल्ली होते हुए कश्मीर तक जाएगी।
यात्रा की शुरूआत का 82वां दिन है।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: केंद्र से मिला 1.5 लाख करोड़ का पैकेज, जमीन नहीं दे पायी बिहार सरकार : सुशील
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News