रेडिसन होटल समूह ने 2023 में नौ ब्रांड के तहत 21 संपत्तियां शामिल करने के साथ भारत में अपने विस्तार को तेज किया है। रेडिसन समूह के बयान के अनुसार, इन 21 होटल में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समूह की पहली संपत्ति पार्क इन बाय रेडिसन अयोध्या भी शामिल है।
राम लला की पिछले महीने प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस गंतव्य ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का काफी ध्यान आकर्षित किया है। समूह यह जल्द ही उत्तर प्रदेश के वृन्दावन और मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्रांडेड होटल शुरू करेगा। भारतीय बाजार में रेडिसन होटल समूह 165 से अधिक होटल के संचालन और विकास के साथ सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल संचालक में से एक है।
रेडिसन होटल समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी (वैश्विक) एली यूनुस ने कहा, ‘‘हम अपने व्यावसायिक हितधारकों के लिए प्रासंगिक बने रहने के लिए चुस्त और फुर्तीले बने रहेंगे। हम जीवंत और तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहां (भारत) वर्तमान में हमारे 165 से अधिक होटल परिचालन में हैं और बनाए जा रहे हैं।”
रेडिसन होटल समूह के मानद अध्यक्ष एवं प्रधान सलाहकार (दक्षिण एशिया) के. बी. काचरू ने कहा, ‘‘2023 में हमारी उपलब्धि ने 2024 में हमारे लिए वृद्धि का मजबूत मार्ग तैयार किया है। जिन बाजारों में अभी तक पहुंचा नहीं गया है वहां विस्तार करने और हमारी उपस्थिति को मजबूत करने पर हमारा ध्यान है।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News