पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई खामोशी और दूरी। हाल ही में पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह के चैरिटेबल ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
पायल ने दिया ट्रस्ट से इस्तीफा, बताया ‘पर्सनल वजह’
पायल रोहतगी ट्रस्ट में डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए लिखा –
“कभी-कभी शांति, दूरी जैसी लगती है।”
अपने रेजिग्नेशन लेटर में उन्होंने लिखा:
“मैं पर्सनल कारणों से संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।”
पुराना वीडियो फिर चर्चा में, तलाक की खबरों को दी हवा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी फिर से वायरल हो गया है, जिसमें पायल और संग्राम एक बहस में दिख रहे हैं। वीडियो में पायल भावुक होकर कहती नजर आ रही थीं कि संग्राम का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है, क्योंकि वह मां नहीं बन सकतीं।
उन्होंने संग्राम के परिवार की सोच पर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि वहां महिलाओं को सिर्फ रसोई और परंपराओं तक सीमित कर दिया गया है।
वीडियो में पायल कहती हैं:
“तुम्हारे घर में औरतों के साथ ऐसे बात की जाती है। तुम लोग पढ़े-लिखे नहीं हो ठीक है, लेकिन क्या ऐसे व्यवहार किया जाता है?”
शादी को हुए दो साल, अब रिश्ते पर सस्पेंस
बता दें कि पायल और संग्राम ने 9 जुलाई 2022 को शादी की थी। इससे पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे।
हालांकि अब तक पायल या संग्राम की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की दूरी और चुप्पी को लेकर फैंस काफ़ी चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें:
खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News