पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिश्ते पर सवाल? सामने आई सच्चाई

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री से एक और रिश्ते के टूटने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। बिग बॉस फेम पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह अपने पति संग्राम सिंह से अलग होने जा रही हैं।

लेकिन इससे पहले कि ये अफवाहें और फैलतीं, संग्राम सिंह ने खुद सामने आकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया और अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई साझा की।

क्या लिखा था पायल ने, जिससे उठे सवाल?
पायल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने की बात कही।
पोस्ट तो औपचारिक थी, लेकिन कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा।
उन्होंने लिखा:

“कभी-कभी शांति दूरियों में होती है”

बस इसी वाक्य ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या 14 साल पुराना ये रिश्ता टूटने की कगार पर है?

संग्राम सिंह ने क्या कहा?
संग्राम सिंह ने पायल के फैसले का सम्मान करते हुए कहा:

“यह पायल जी का निर्णय है और मैं उसकी इज्जत करता हूं। हमारे काम के तरीके अलग हैं, और हो सकता है उन्होंने जो सोचा हो, वो सही हो। मैं उन्हें रोकूंगा नहीं – हर इंसान अलग होता है। यहां कोई भी गलत नहीं है।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि:

“हमारे बीच तलाक की कोई बात नहीं हुई है। हम 14 सालों से साथ हैं और हमेशा रहेंगे।”
“मैं सकारात्मक कामों पर ध्यान दे रहा हूं और ऐसी अफवाहों को तवज्जो नहीं देता।”

एक तस्वीर ने बदल दिया माहौल
इन अफवाहों के बीच पायल रोहतगी ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वह संग्राम सिंह और अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं।
उन्होंने कैप्शन लिखा:

“आप शांति में रहो, भगवान सब जानता है।”

इस तस्वीर ने उन अफवाहों पर भी ब्रेक लगाया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही थीं।

14 साल का साथ, फिर 2022 में शादी
बता दें कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने साल 2022 में शादी की थी।
उससे पहले करीब एक दशक तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया।
इनकी जोड़ी हमेशा फैंस की फेवरेट रही है और लोग इन्हें पावर कपल के रूप में देखते हैं।

यह भी पढ़ें:

केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान