पीएसपी प्रोजेक्ट्स को गुजरात में 630.90 करोड़ रुपये का निर्माण संबंधित ठेका मिला है।
निर्माण कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि रेल विकास निगम लिमिटेड के लिए वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय के निर्माण का ठेका मिला है।
निर्माण कार्य ढाई साल की अवधि में पूरा किया जाना है।
कंपनी के अनुसार, इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को अब तक मिले ठेकों की राशि 2,626.61 करोड़ रुपये हो गई है।
पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक निर्माण कंपनी है जो निर्माण तथा संबद्ध सेवाओं की एक विविध सेवाएं प्रदान करती है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News