एटा (एजेंसी/वार्ता): शाहरूख खान अभिनीत बालीवुड फिल्म ‘पठान’ के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा में हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया और फिल्म अभिनेता का पुतला फूंका। राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर पाठक होटल चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान फ़िल्म का विरोध किया और शाहरूख खान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं की दलील थी कि फिल्म में अभिनेत्री को एक अश्लील दृश्य में जानबूझ कर भगवा रंग के पारिधान धारण कराये गये हैं। भगवा हिंदुत्व का प्रतीक है जिसका अपमान सहन नहीं किया जायेगा।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकताओं ने पठान फ़िल्म का बायकाट करने का ऐलान किया। विहिप के नगर मन्त्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा “ भगवा रंग हमारे लिये पूज्य्नीय है, ऋषि मुनियों का रंग है,ये सूरज का रंग है भगवा, इस रंग के कपडे पहन कर बेशर्मी से बेशरम गाने पर फिल्माया गया है। इस भगवा के लिये हिन्दुओं ने अपनी जान कुर्बान कर दी। इस भगवा क़ो बचाने के लिये छत्रपति शिवाजी महाराज ने क्या क्या नहीं किया। उस भगवे के सम्मान के लिये विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोग किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पठान फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज होने की घोषणा की गयी है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म दीपिका पादुकोण पर फिल्माये गये एक गीत को लेकर विवादों में आ गयी है। सोशल मीडिया पर इस दृश्य पर तीखी प्रतिक्रियायें मिलीं है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बैंक में जमा कराने जा रहे गो सेवक से 70 हजार रूपए लूटे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News