गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का छठ गीत ‘पियवा के सिमवा पर’ रिलीज हो गया है।
छठ गीत ‘पियवा के सिमवा पर’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। जिसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। वहीं फौजी पति के किरदार में आकाश यादव हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि बड़ी श्रद्धा भक्ति से छठ माता की पूजा की तैयारी माही श्रीवास्तव अपने पति आकाश यादव के साथ कर रही हैं। तभी माही के पति को सीमा पर वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने कॉल आता है और बॉर्डर पर देश की रक्षा हेतु तैनात हो जाता है। तब माही श्रीवास्तव अकेले ही छठ पूजा करती है और छठ माता से निहोरा करते हुए कहती हैं कि ‘भाखत तानी भरs सइयां घरे जहिया आईब, आँगना में अपना तs कोसिया भराईब, कि कतही झुकस न सूरज माई देदेब अपना तेजि, हमरा पियवा के सिमवा पे राखब सहेजि… हमरा पियवा के सिमवा पे राखब सहेजि, हमरा पियवा के सिमवा पs..
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ सांग ‘पियवा के सिमवा पर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार मुकेश मिश्रा के लिखे इस गीत के संगीतकार विनीत शाह हैं।वीडियो डायरेक्टर विज़ेल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर दीपक कुमार हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News