कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंची। वह यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार सुबह शिमला पहुंचीं और शहर के बाहरी इलाके छाबड़ा स्थित अपने आवास चली गईं, जहां पर वह दिन में आराम करेंगी।
राज्य में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रियंका के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जाएंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News