ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट सहित सोशल वर्क में भी काफी बिजी रहती हैं. लेकिन जब वह अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग के सेट पर नहीं होती हैं या अपने रेड-कार्पेट अपीयरेंस से हर किसी को हैरान नहीं कर रही होती है तब वह पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी लविंग फैमिली के साथ फेस्टिवल स्प्रिट में हैं साथ ही विंटर्स को भी एंजॉय कर रही हैं.
प्रियंका ने अपने परफेक्ट विंटर्स डे की तस्वीरें की शेयर
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं.
दो तस्वीरों में कपल अपनी नन्ही परी मालती के साथ नजर आ रेह हैं. हालांकि प्रियंका-निक की बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन वह एक बड़े साइज की सफेद जैकेट और स्ट्राइप्स वाली बीनी में सुपर क्यूट लग रही है. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “सर्दियों के लिए बिल्कुल सही दिन.
प्रिंयका चोपड़ा वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंयका चोपड़ा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी फिल्म ‘लव अगेन’ में एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ नजर आएंगी. वह हॉलीवुड एक्चर रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में भी दिखेंगी. इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगीं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News