देश के जाने माने शो बिग बॉस के मौजूदा सीजन में प्रियंका चौधरी शो की चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. एक्ट्रेस हमेंशा अपने स्टैड को लेकर क्लीयर रही हैं और घर में लोगों के खिलाफ बोलने में कभी नहीं कतरातीं. प्रियंका चौधरी की शुरुआत में अर्चना गौतम से दोस्ती थी लेकिन बाद में दोनों की अनबन हो गई. हाल ही में प्रियंका के भाई बिग बॉस के फैमिली वीक में शो के अंदर गए थे.
बीते एपिसोड में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के सवालों का प्रियंका ने जवाब दिया है. सिमी ग्रेवाल ने उनकी चॉइस को लेकर कुछ सवाल पूछे. सिमी ग्रेवाल ने अपने सवालों में जब प्रियंका से फेम, पैसा, शोहरत और प्यार में से एक चुनने के लिए कहा गया तो प्रियंका ने बिना समय गंवाए कहा कि उनके लिए प्यार सबसे ऊपर है
मगर दूसरे वक्त में प्रियंका ने कहा, “पैसा तो लाइफ के लिए जरूरी है ही, क्योंकि मैं बहुत कमाना चाहती हूं, ताकि जो मेरी दीदी है, जिनके पास बहुत पैसे नहीं हैं, उनके बच्चों की पढ़ाई एक अच्छे स्कूल में करा सकूं.”
प्रियंका का पुराना वीडियो शिव के फैंस के लिए एक गिफ्ट की तरह था. उन्होंने ये क्लिप वायरल कर दिया. लोग कमेंट कर प्रियंका को भला बुरा कहने लगे. शिव और प्रियंका के फैंस के बीच एक जंग सी छिड़ गई. क्योंकि प्रियंका अक्सर ही अपनी फैमिली को फाइनेंशियली सपोर्ट करने की बात कहती दिखती हैं, इसी वजह से वो ट्रोल हो रही थीं.
प्रियंका के भाई योगेश को रास नहीं आई और उन्होंने ट्वीट इस बारे में सफाई दी. उन्होंने लिखा, “हम 6 भाई-बहन हैं. मैं सबसे छोटा हूं. मनीषा दी, सुमन दी, परी दी, प्रीति दी, और विकास. विकास, सुमन दी और प्रीति दी आर्मी में हैं. यहां परी दी हमारी सबसे बड़ी बहन की बात कर रही हैं.
यह भी पढे –
जानिए, पपीता में ही नहीं बल्कि उसके बीजों में भी छिपा है सेहत का खज़ाना
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News