प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है…?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया- एकदम बंदरिया जैसी…!
बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो…!
पति- क्यों…?
पत्नी – क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो…!
पति- मैं कुछ समझा नहीं…?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है!
काका- हेल्लो कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
काका (खुश होकर)- कौन हैं आप?
लड़की – तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले – तुम सच में मुझसे शादी करोगी…?
लड़की – इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News