प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’
नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News