प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को राज्यवासियों को बधाई दी और पूर्वोत्तर के इस राज्य की प्रगति की कामना की।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
राज्य के आकर्षक इतिहास, रंगीन त्योहारों और गर्मजोशी से भरे लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह दिवस विकास और सफलता की दिशा में नगालैंड की यात्रा को मजबूती प्रदान करे।”
देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित नगालैंड विविधता से परिपूर्ण राज्य है और यहां कई आदिवासी समूह रहते हैं। यह 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News