साइबर सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता क्षेत्र की वैश्विक कंपनी कैस्परस्काई ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में 2023 में साइबर सुरक्षा खतरों की 7.43 करोड़ स्थानीय घटनाओं को रोका।
कंपनी ने कहा कि उसके 34 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को स्थानीय खतरों का सामना करना पड़ा।
इन आंकड़ों में उपयोगकर्ताओं के कंप्यूटर या उससे जुड़े उपकरणों (फ्लैश ड्राइव, कैमरा मेमोरी कार्ड, फोन, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव) पर सीधे पाए गए दुर्भावनापूर्ण प्रोग्राम शामिल हैं।
कैस्परस्काई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में भारत में 34 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को स्थानीय खतरों का निशाना बनाया गया।
कंपनी ने बताया कि उसने भारत में कैस्परस्काई सिक्योरिटी नेटवर्क (केएसएन) उपयोगकर्ताओं के कंप्यूटरों पर 7,43,85,324 स्थानीय घटनाओं का पता लगाया और उन्हें ब्लॉक कर दिया।
भारत में साइबर सुरक्षा बाजार 2023 में 6.06 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News