राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगी। मेला 18 फरवरी तक चलेगा। गुरुवार को राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का उद्घाटन करने के लिए 2 फरवरी को सूरजकुंड (हरियाणा) जाएंगी।
दरअसल, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला खास है क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है और दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला है। इस मेले में एक पखवाड़े के दौरान हजारों विदेशी पर्यटकों सहित दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इस मेले का आयोजन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण, केंद्रीय पर्यटन, हरियाणा पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News