राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो की सवारी की। यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। सोशल मीडिया पर 27 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप में मुर्मू को खाली मेट्रो वैगन में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए दिखाया गया है।
इस दौरान उनके साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एमडी डॉ. विकास कुमार भी थे। 58 सेकंड की एक अन्य वीडियो क्लिप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली मेट्रो में अपनी यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत करती हुईं दिखाई दीं।
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के इस अप्रत्याशित कदम का उद्देश्य शहर के निवासियों के दैनिक जीवन के साथ संबंध स्थापित करना था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News