मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ बोटिंग की है। प्रीति जिंटा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। भारत आने के बाद प्रीति लगातार अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंट कर रही हैं। इसी बीच वह मुंबई में दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आईं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में प्रीति बोट पर सवार है और मुंबई शहर में घूम रही हैं। इसके अलावा उनके इस वीडियो में उनकी बेस्टफ्रेंड सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा पिछले हफ्ते ही मुंबई लौटी हैं इसके बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: फिल्म गॉडफादर में काम करेंगे खेसारी लाल यादव
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News