तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस आरोपी शीजान खान से लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं इस दौरान शीजान से पूछताछ के आधार पर पुलिस कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही है. इस दौरान शीजान की सीक्रेड गर्लफ्रेंड होने की बात भी सामने आई थी.
पुलिस ने शीजान की गर्लफ्रेंड की पहचान की
पुलिस के मुताबिक शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली गई है. हालांकि अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि कस्टडी में रहते हुए शीजान से और पूछताछ जरूरी है. लड़की से बाद में पूछताछ की जाएंगी. पुलिस ने ये भी कहा कि शीजान की मां के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.
पुलिस ने शूट का DVR भी कब्जे में लिया
पुलिस ने सेट पर हुए शूट का DVR भी अपने कब्जे में ले लिया है. दरअसल पुलिस इसे ये समझने की कोशिश करेगी कि क्या शूट के दौरान कोई ऐसी बात है जिसे चेहरे के हाव-भाव से समझा जा सके. वालीव पुलिस ने रॉ फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है.
तुनिषा ने 24 दिसंबर को कर ली थी सुसाइड
बता दें कि तुनिषा ने 24 दिसंबर, शनिवार को ‘अलीबाबा: दास्ताने कुबूल’ के सेट पर अपने को-एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने शीजान के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने शिजान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था और चार दिन की रिमांड पर लिया था.
यह भी पढे –
अगर राजमा-चावल आपकी भी फेवरेट डिश है , तो जान लें इसके नुकसान के बारे में भी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News