नमक, यानी ‘सोडियम क्लोराइड’, हर रसोई की बुनियादी सामग्री है। यह न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर के कई जरूरी कार्यों में भी इसकी अहम भूमिका होती है। लेकिन सवाल यह है कि बाज़ार में मिलने वाले इतने तरह के नमकों में से कौन-सा नमक सेहत के लिए सबसे बेहतर है?
आधुनिक जीवनशैली और बदलते खानपान के चलते आज यह जानना जरूरी हो गया है कि सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत के लिए सही नमक का चुनाव भी जरूरी है।
क्या कहते हैं पोषण विशेषज्ञ?
डायटीशियन के अनुसार,
“नमक शरीर के तरल संतुलन (Electrolyte Balance), नर्व सिग्नल और मांसपेशियों के कार्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन इसका अधिक या गलत प्रकार का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी संबंधी रोगों को बढ़ा सकता है।”
जानिए कौन-से नमक के क्या फायदे हैं:
1. आयोडाइज्ड सादा नमक (Refined Iodized Salt)
भारत में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला नमक।
इसमें आयोडीन मिलाया जाता है, जो थायरॉइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
फायदा: गॉयटर और थायरॉइड की समस्याओं से बचाता है।
नुकसान: रिफाइंड नमक में कई बार एंटी-केकिंग एजेंट्स होते हैं, जो लंबे समय तक नुकसानदेह हो सकते हैं।
2. सेंधा नमक (Rock Salt)
प्राकृतिक खनिजों से भरपूर, खासतौर पर व्रत में उपयोग किया जाता है।
आयुर्वेद में इसे ‘सर्वश्रेष्ठ नमक’ माना गया है।
फायदा: पाचन में मदद, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और शरीर को डिटॉक्स करता है।
3. काला नमक (Black Salt)
गंध और स्वाद में अलग, आमतौर पर चाट, रायता और सलाद में उपयोग होता है।
फायदा: पाचन सुधारता है, गैस व एसिडिटी में राहत देता है।
नुकसान: अधिक मात्रा में लेने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
4. हिमालयन पिंक सॉल्ट (Himalayan Pink Salt)
गुलाबी रंग के क्रिस्टल वाला यह नमक खनिज तत्वों से भरपूर होता है।
फायदा: सोडियम कम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स मौजूद।
नुकसान: आयोडीन की मात्रा कम होने के कारण रोजमर्रा में केवल इसी का उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।
सही संतुलन है जरूरी
वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए (WHO के अनुसार)।
ज्यादा नमक से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम और किडनी पर असर हो सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों को कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से नमक देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
ब्लड शुगर बढ़ता है तो ज़रूर खाएं ये फल, डॉक्टर भी देते हैं जामुन खाने की सलाह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News