देश की शान और रोल मॉडल मनु भाकर पेरिस ओलपिंक में कांस्य पदक जीतने के बाद कुछ दिनों के लिए भारत वापस आईं। इस दौरान अपने व्यस्त शेड्यूल और मीटिंग्स के बीच उन्हें ब्रेक में केएफसी इंडियन स्पाइसी वेज रोल खाते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मनु के भाई ने एक पोस्ट साझा की जिसमें मनु अपने सूटकेस के साथ घर से निकल रही हैं। ध्यान से देखने पर उनके हाथ में केएफसी इंडियन स्पाइसी वेज रोल दिखाई देता है।
मनु भाकर कहती हैं कि भारत में पिछले कुछ दिन उनक लिए बेहद अच्छे रहे हैं। सभी ने उन पर बहुत प्यार और स्नेह बरसाया है। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि इस छोटे से ब्रेक में भी उन्हें केएफसी इंडियन स्पाइसी वेज रोल का लुत्फ़ उठाने का मौका मिला। यह उनका पसंदीदा स्नैक बन गया है जिसे वो कभी भी और कहीं भी खा सकती हैं। मशहूर खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
मनु के केएफसी इंडियन स्पाइसी वेज रोल का लुत्फ़ उठाने से कई लोग उन्हें ‘रोल मॉडल’ (ROLE MODEL) के रूप में देखने लगे । मनु के पसंदीदा इंडियन स्पाइसी वेज रोल के अलावा, केएफसी रोल्स रेंज में थाई स्पाइसी, कोरियन टैंगी, अमेरिकन नैशविले और इंडियन तंदूरी और इंडियन स्पाइसी वेज सहित 4 दूसरे रोमांचक फ्लेवर्स भी हैं, जिनकी शुरुआती कीमत केवल 99 रुपये है।

Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News