बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब सात जन्म के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. जिनपर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस के फैंस और बी-टाउन के सेलेब्स कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने भी कपल की फोटोज शेयर करते हुए अपने जीजा का फैमिली में वेलकम किया है.
‘जीज’ के शिवांग चोपड़ा ने लिखा स्पेशल नोट
शिवांग चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीती और जीजा राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ शिवांग ने अपने जीजा के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है. शिवांग ने लिखा ‘कुछ चीजें अच्छा एहसास दिलाती हैं. कुछ लोगों से भी मिलकर अच्छा महसूस होता है.’
शिवांह ने आगे ये भी लिखा – ‘कुछ भाव बहुत खूबसूरत होते हां और कुछ पल भी. चोपड़ा और चड्ढाज के लिए, ये सब बहुत ही खूबसूरत था. जीज का फैमिली में स्वागत है @raghavchadha88. आपका क्रेजी चोपड़ा परिवार में स्वागत है. @parineetichopra आप इस हैंडसम यंग ड्यूड के साथ बहुत अच्छी लग रही हैं. आपको ढेर सारा प्यार.’
उदयपुर में परी-राघव ने की थी ग्रैंड वेडिंग
बता दें कि परी-राघव की शादी झीलों के शहर उदयपुर के लग्जरी द लीला पैलेस में बड़ी धूमधाम से हुई थी. दोनों की शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे. इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नियों के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे थे.
शादी में परी ने पहना था इस डिजाइनर का लहंगा
परिणीति ने अपनी शादी में आइवरी और गोल्ड शेड का लहंगा पहना था. जो फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था. खबरों के अनुसार इस लहंगे को बनाने में 104 दिन का लंबा वक्त लगा था.
यह भी पढे –
तेजी से वजन घटाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं जरूरत से ज्यादा प्रोटीन,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News