एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के अफेयर के रुमर्स काफी समय से सुर्खियों में हैं. ये सब तब शुरू हुआ जब दोनों को मुंबई में लगातार दो बार एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. तभी से इनकी शादी की खबरें भी आ रही हैं. वहीं राघव से वेडिंग रुमर्स के बीच बुधवार रात परिणीति को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट फॉर्मल पैंटसूट पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चिक हैंडबैग और ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया है. अपनी कार से बाहर निकलने के तुरंत बाद एक्ट्रेस को पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए देखा गया. इस दौरान वह शर्माती हुई भी नजर आईं. वहीं पैपराजी ने जब उनसे शादी के बारे में पूछा तो वह शर्मीली दुल्हन की तरह रिएक्ट करती नजर आईं.
वहीं फैंस मनीष मल्होत्रा के घर परिणीति को देखे जाने पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से प्यार में है.” एक और फैन ने लिखा, “प्यारा और शर्मीला.”
इस बीच परिणीति ने हाल ही में राघव चड्ढा के साथ शादी की अफवाहों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह केवल तभी क्लियर करेगी जब यह किसी मिसकंसेप्शन की ओर ले जाए. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि अगर जरूरी नहीं हुआ तो वह अपने लाइफ के बारे में कोई क्लियरिफिकेशन जारी करने से बचेंगी.
दरअसल परिणीति ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “मैं कभी भी काम के लिए अपनी लाइफ, या लाइफ के लिए काम का बलिदान नहीं करूंगी. मैं हमेशा दोनों के बीच बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करती हूं. मुझे याद है कि जब मैं अक्सर ट्रैवल करती थी और एयरपोर्ट पर बहुत समय बिताती थी तो लोग मुझसे पूछते थे कि मैं कहाँ जा रहा थी और मैं क्या कर रहा थी लेकिन वे इस फैक्ट को कभी नहीं समझ पाएंगे कि मैं अपनी लाइफ को प्रभावी ढंग से बैलेंस करने में सक्षम थी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News