बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मां श्रीमती चौधरी का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि महिमा चौधरी की मां की मौत तीन चार दिन पहले हुई थी. वे अपनी बेटी महिमा और नातिन एरियाना के बहुत करीब थीं. महिमा और उनकी बेटी के लिए ये काफी मुश्किल समय है.
महिमा की मां कुछ समय से बीमार चल रही थीं. महिमा और एरियाना काफी सदमे में हैं. एक्ट्रेस और चौधरी फैमिली की ओर से आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है. वैसे महिमा अपनी मां के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं.
वैसे हाल के दिनों में महिमा के लिए काफी मुश्किल समय रहा है. ‘परदेस’ स्टार को कुछ साल पहले कैंसर होने का पता चला था. पिछले साल 9 जून को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात का खुलासा करते हुए कहा था, “मैंने अपनी 525वीं फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिमा चौधरी को एक महीने पहले यूएस में फोन किया था. इस दौरान पता चला कि महिला को ब्रेस्ट कैंसर है. इस कैंडिड बातचीत के दौरान उनका रवैया पूरी दुनिया में इतनी सारी महिलाओं को आशा देगा।
जब महिमा ने फिल्म ‘द सिग्नेचर’ के लिए काम करना शुरू किया तो उन्होंने अपनी कैंसर से लड़ाई के बारे में बात की थी और खुलासा किया था, “मैं कैंसर फ्रीं हूं. यह लगभग 3 से 4 महीने पहले ही खत्म हो गया था.”मार्च के आखिरी हफ्ते में महिमा ने मनीषा कोइराला के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड की शूटिंग की थी. हालांकि वह एपिसोड अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है.
यह भी पढे –
जानिए कैसे आप दालचीनी से सिर्फ जायका ही नहीं चेहरे को भी चमका सकते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News