बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नए साल पर परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी फैमिली के साथ ही अपना अच्छा वक्त गुजारा। दोनों अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। अब अपनी वेकेशन से करीना और सैफ बच्चों के साथ वापस लौटे हैं। इस दौरान इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पूरा परिवार गाड़ी में पार्किंग की ओर जाता नजर आया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि करीना कपूर के लाडले छोटे बेटे जेह फूटफूटकर रोने लगे। जेह की आंखों में आंसू पापा सैफ अली खान की डांट की वजह से आए थे। अब पूरा ममाला क्या है आपको बताते हैं।
इस वजह से रोने लगे जेह
दरअसल, जब पूरी फैमिली पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी के पास पहुंची तो पापा सैफ अली खान ने ड्राइविंग सीट पकड़ ली। ठीक उनके बगल वाली सीट पर तैमूर ने कब्जा जमा लिया। इसके बाद उसी सीट पर जेह भी बैठने लगे। उन्हें भाई तैमूर के पास ही बैठना था, लेकिन सैफ ने उन्हें वहां नहीं बैठने दिया और कहा कि वो पीछे मम्मी के साथ बैठे। ऐसे में वो भाई के साथ नहीं बैठ सके और पीछे मम्मी करीना कपूर के साथ बैठना पड़ा। इसी वजह से वो पीछे बैठकर फफक-फफककर रोने लगे। जेह को रोता देखकर नेटिजेन्स का भी दिल भर आया है।
इस साल किया ओटीटी डेब्यू
बता दें, करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो ‘जाने जान’ में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिघम 3’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस एक्शन करते भी फिल्म में दिखाई देंगी। बात करें, सैफ अली खान की तो वो हाल में ‘आदिपुरुष’ में रावण बने नजर आए थे। उनकी फिल्म भी खासा कमाल नहीं कर सकी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News