बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को इस बार निराशा हाथ लगी है क्योंकि भारत में इस सीरीज का न तो लाइव टेलीकास्ट हो रहा है और न ही स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
❌ भारत में क्यों बैन हुई पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज?
दरअसल, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ गया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिशें भी हुईं, जिनका भारत ने कड़ा जवाब दिया।
इन्हीं हालातों को देखते हुए भारत के ब्रॉडकास्टर्स ने राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की संवेदनशीलता के चलते इस सीरीज को प्रसारित करने से इनकार कर दिया है। नतीजतन, भारतीय दर्शक इन मैचों को टीवी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नहीं देख पाएंगे।
🏏 दोनों टीमों के स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम:
सलमान आघा (कप्तान), शादाब खान, साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, हसन नवाज, मोहम्मद इरफान खान, फखर जमां, अबरार अहमद, हारिस रउफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह।
बांग्लादेश टीम:
लिटन दास (कप्तान), मेहदी हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहिद ह्दय, मुस्ताफिजुर रहमान, जाकेर अली, परवेन हुसैन एमन, तानजिद हसन, शमीम हुसैन, सौम्य सरकार, तनजिम हसन साकिब, रिषाद हुसैन, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News