सर्दियों के सीजन में हमें खाने-पीने के लिए काफी स्वादिष्ट चीजें मिलती हैं। असल में यह सीजन ही अच्छा खाना खाने का होता है। मगर सेहत से खिलवाड़ किसी भी मौसम में नहीं होना चाहिए। विटामिन बी-12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी होने से न्यूरो प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है और खून की कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं सर्दियों में इस तत्व की कमी को पूरा करने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।
विटामिन बी-12 की कमी के संकेत:
हाथों-पैरों में सुन्नपन।
बाल झड़ना।
स्किन और आंखों का पीला पड़ना।
थकान और कमजोरी।
मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द।
विटामिन बी-12 के Winter Superfoods:
चिकन ब्रेस्ट: चिकन का यह हिस्सा सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है। चिकन ब्रेस्ट प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है, अगर आप रोजाना इसे खाते हैं, तो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी।
सैल्मन: यह समुद्री मछली है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीफूड्स विटामिन बी-12 का बढ़िया सोर्स होते हैं। सैल्मन फिश का रोजाना सेवन इस विटामिन के साथ-साथ शरीर में कई प्रकार के मिनरल्स की पूर्ति भी करता है।
फोर्टिफाइड सीरियल्स: इस प्रकार के अनाजों को विटामिन बी-12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में इन्हें शामिल कर सकते हैं। अगर इसे दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो और भी ज्यादा लाभ मिलेंगे।
चीज: डेयरी प्रोडक्ट्स को विटामिन बी-12 का सोर्स माना जाता है। अगर हम रोजाना चीज का सेवन करते हैं, तो सर्दियों में इसे खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी की जा सकती है।
अंडे: अंडा प्रोटीन, विटामिन से लेकर कैल्शियम जैसे जरूरी तत्वों का भंडार होता है। अगर आप रोजाना 2 अंडे खाते हैं, तो इससे विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी बालों को मेंहदी से कलर करते समय करते है ये गलतियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News